The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार,50 हजार का माल जब्त

Spread the love


रायपुर । ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश में घूम रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को लगी जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी माल पंजाब से लेकर आये थे। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में ब्राउन शुगर लेकर पहुंच हुए हैं। वो किसी कार में सवार होकर ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस को यह भी पता चला कि ये लोग जी ई रोड स्थित नालंदा परिसर के पास खड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और इन्हें पकड़ लिया गया है।
इनकी तलाशी लेने पर पुलिस को 6.90 ग्राम ब्राउन शुगर मिला है। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रूपिन्दर सिंह, प्रदीप सिंह और बलराज सिंह बताया है। तीनों रायपुर के ही रहने वाले हैं तथा लंबे समय से इस काम में लगे हुए थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 50 हजार का माल जब्त किया गया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर ये पंजाब से लेकर आने की बात कबूल की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *