The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पर लगाया भेदभाव का आरोप

Spread the love

दुर्ग । जिले में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। एडीएम से लिखित शिकायत करते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जो मतदाता सूची दी गई है वह पुरानी और असंशोधित है। जबकि कांग्रेस को नई और संशोधित मतदाता सूची दी गई है।

वहीं जब इस बारे में जिला उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा को सोना और लोहा में फर्क करना सीखना होगा। उन्हें दो मतदाता सूची दी गई है। इसमें एक निगम चुनाव की है और दूसरी विधानसभा चुनाव की। उनके पास दोनों की पावती है। कोई कुछ भी आरोप लगाकर निर्वाचन आयोग से जवाब मांगे यह उचित नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor