Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,1250 किलोग्राम गांजा जब्त

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही कि जा रही है। जिस तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से ट्रक में अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार शिवशंकर गेंदलें के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ- उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी नाका में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया गया जिसमें 01 व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम साबिर अली जिला बुलन्दशहर (उ.प्र.) का होना बताया। जिसके ट्रक क्रमांक युपी-23-टी-2727 की तलाशी लेने पर कुल 1280 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गांजा के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी साबिर अली के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 64,00,000/-रूपये आंकी गई है। बस्तर जिले में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बडी कार्यवाही है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक – शिवशंकर गेंदले
सउनि. – अजीत सिंह, सुधराम नेताम, हरवानसिंह,
प्र.आर. – अहिलेश नाग
आरक्षक – भास्कर भारद्वाज, विरेन्द्र ठाकुर, मनोज कश्यप, जोगेश्वर कश्यप

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor