The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रामराज्य की शांति,सह्दयता,भाईचारे,अपनत्व कि विश्व समुदाय को है वर्तमान में आवश्यकता-विजय मोटवानी

Spread the love

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। भारत के धर्म ,अध्यात्म एवं राष्ट्रीयता की पहचान हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मउत्सव रामनवमी के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा तथा पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने नगरवासी क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख ,समृद्धि, स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन की प्रार्थना भगवान राम से की है साथ ही विजय मोटवानी ने कहा है कि भगवान राम हमारी आस्था व श्रद्धा के प्रति होकर कण कण में बसे हुए हैं वर्तमान समय में जब विभिन्न प्रकार के वैमनस्यता हुआ टकराव के दौर से गुजर रहा है उसमें यदि शांति ,समृद्धि, सहित सह्दयता,अपनत्व की भावना का संचार करने के लिए समुचित माध्यम हो सकता है तो भगवान राम का संदेश और यही रामराज की आवश्यकता वर्तमान में पूरा विश्व समुदाय महसूस कर रहा है। बधांईया एवं शुभकामनाएं देने वाले पार्षद गणों में पूर्व सभापति  राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ पार्षद गड़ धनीराम सोनकर,  बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू   देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि  दिवेदी ,नीलू डागा, ,रितेश नेताम,, शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *