The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुरूद थाना क्षेत्रांतर्गत तीन ढाबे में शराब पीने का सामान मुहैय्या कराते पाये जाने पर पुलिस ने की कार्यवाही, होटल ढाबा लॉज का किया चेकिंग

Spread the love

दीपक साहू की रिपोर्ट।

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा,अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में अनु.अधिकारी पुलिस अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद निरी.प्रणाली वैध द्वारा शहर पेटोलिंग / होटल ढाबा चैकिंग के दौरान विराट ढाबा एन.एच.30 रोड कुरूद के आरोपी संचालक मनोज चन्द्राकर अवैध रूप से आम लोगो को शराब पीने हेतु सामान मुहहैया करा रहा था जिसके विरूध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। वही छत्तीसगढ़ ढाबा एन.एच. 30 कुरूद में जाकर घेराबंदी कर चेक किया गया जहा आरोपी ढाबा संचालक फत्तेलाल चन्द्राकर अवैध रूप से आम लोगो को शराब पीने हेतु सामान मुहहैया करा रहा था। जिसके विरूध धारा 36 (सी)आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। साथ ही चंचल ढाबा ग्राम भाठागांव में जाकर घेराबंदी कर चेक किया गया जहाँ आरोपी ढाबा कर्मचारी मन्नु जोशी अवैध रूप से आम लोगो को शराब पीने हेतु सामान मुहहैया करा था। जिसके विरूध धारा 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया सभी मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया अग्रिम कार्यवाही किया गया। बता दे की सभी थाना चौकियों में भी अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण किये जाने के लिए अपने थानें क्षेत्रों में होटल ढाबा, लॉज की चेकिंग किया गया।होटल,लॉज में बाहरी व्यक्ति ठहरने को लेकर पूछताछ कर तस्दीक किया गया। थाना प्रभारी प्रणाली वैध ने बताया की असामाजिक बुराइयों को रोकने यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी.प्रणाली वैध एवं प्र.आर.टिकेश्वर कोरे एवं आर.राजेश चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *