The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने चिरंजीवी अभियान का किया निरीक्षण

Spread the love

सूरजपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण हेमंत शराफ ने नगर के मंगल भवन में चल रहे चिरंजीवी सूरजपुर अभियान का निरीक्षण किया। जिला न्यायाधीश ने यहां लक्ष्य सुपोषण अभियान अंतर्गत सुपोषित किये जाने भर्ती किये गए बच्चों और उनके माता व पिता से मुलाकात की एवं चर्चा कर कुपोषण के कारणों को जानने का प्रयास किया साथ ही बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त अतिथियों को शिविर में की गई व्यवस्थाओं का भ्रमण कराते हुए बताया कि अभियान का प्रारंभ करने के साथ ही यहां 102 भर्ती किये गए थे जिसमें 2 बच्चों को अन्य बीमारी होने के कारण बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर के प्रयास से विशेषज्ञ डॉक्टर के पास इलाज हेतु रेफेर किया गया है। शिविर में 24 घंटे स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है एवं बच्चों के पोषण आहार, मनोरंजन, स्वास्थ्य जांच सहित पालको के लिए भी विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। जिला न्यायाधीश ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिला प्रशासन के पहल की प्रसंशा की एवं कहा कि इस प्रकार के आयोजन कुपोषण को हराने में मील का पत्थर साबित होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor