The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना कहर : नवोदय विद्यालय में संक्रमित हुए बच्चों की सेंपल भुवनेश्वर भेजा जाएगा

Spread the love

रायपुर । प्रदेश में बीते दिनों सबसे ज्यादा रायगढ़ जिले में नए मरीज मिले थे। यहां नवोदय विद्यालय में बच्चे लगातार संक्रमित हो रहे हैं। बच्चों में संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रायगढ़ जाएगी और मामले की जांच करेगी। मिली जानकारी के अनुसार कोविड नियंत्रण टीम के डॉ धमेंद्र गहवई समेत 5 लोगों की टीम रायगढ़ के नवोदय स्कूल जाएगी। बताया जा रहा है कि स्कूल में लगातार बच्चों के संक्रमित होने की उच्च स्तरीय जांच होगी। यहां संक्रमित हुए बच्चों नए ओमिक्रॉन वेरिए की जद में तो नहीं आ गए, इस बात की जांच के लिए उनका सेंपल भुवनेश्वर भेजा जाएगा। बता दें कि रायगढ़ नवोदय विद्यालय में अब तक 24 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। जबकि पूरे जिले में 96 एक्टिव मरीज हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *