The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पड़ोस की युवती को शादी का झांसा देकर छह साल तक किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में युवती से प्यार करने और शादी करने का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक उसे घुमाने के बहाने विशाखापत्तनम भी ले गया। बाद में उसने युवती को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि मंगल मानिकपुरी 30वर्ष प्राइवेट जॉब करता है। उसने अपने पड़ोस की 24 साल की युवती से पहले दोस्ती की। फिर बाद में उससे प्यार करने लगा। युवती भी उसके झांसे में आ गई और युवक साल 2015 से उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक ने उसे छोड़ दिया। प्रेमी की हरकतो से तंग आकर युवती ने पुलिस से शिकायत की।उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। वह एक सप्ताह से फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस को खबर मिली कि वह अपने घर में छिपा है। लिहाजा, पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor