The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

योगेश्वरानंद नेताम बने भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ‘फेडरेशन’ के प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से योगेश्वरानंद नेताम योगी को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा राजस्थान राज्य के प्रदेशाध्यक्ष शैतान सिंह व युवा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रेम सिंह मीणा युवा प्रदेशाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी मिली उसे निष्ठापूर्वक निभाऊंगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी का गठन जल्द करेंगे। ज्ञात हो कि वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस को तात्कालिक प्रभाव से रद्द कर दिया गया था। मौसम खराब होने की वजह से योगी देर रात पहुंचे । स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट रायपुर मे रात 11.30 बजे हुआ भव्य स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल, वरिष्ठ महासचिव हौशिला प्रसाद शर्मा, प्रमोद गांधी , शांतू करार, पासी, राजेश गढिया, 18 प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष शामिल हुए। इसी मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के राजनीतिक सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने शामिल होकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए जल्द ही सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से मुलाकात करने का अवसर प्रदान करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *