The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरु,इस ​विषय पर ​हो रही है चर्चा

Spread the love

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक अब से कुछ देर बाद होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यतः विषय बजट पर चर्चा और तीसरे अनुपूरक को मंज़ूरी शामिल है। बजट सत्र जो कि केवल 13 दिवसीय है उसके पहले आयोजित इस कैबिनेट बैठक में संभावना है कि कुछ अहम योजनाओं को लेकर भी चर्चा हो। स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम भी इसमें शामिल है. आज गौठानों के उत्पाद के एकीकृत ब्रांड ‘अर्थ’ की लॉन्चिंग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों प्राकृतिक रूप से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के एकीकृत ब्रांडनेम ‘अर्थ’ को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही बाजार में अर्थ ब्रांडनेम से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार गिफ्ट हैम्पर विक्रय के लिए उपलब्ध हो जाएगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर अर्थ ब्रांड के लोगो का भी विमोचन करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor