The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से जा रही छात्रा को चपेट में लेने से मौत,ट्रक जब्त,आरोपी फरार

Spread the love

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलियारी पुल के पास सीमेंट से भरे ट्रक ने साइकिल से जा रही छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक कोलियारी निवासी ओनीसा सोनकर 12 वर्ष पिता भरत लाल आनंद मार्ग स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह स्कूल आई हुई थी। लगभग 11:30 बजे अपने साइकिल से घर लौट रही थी, तभी कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास धमतरी से नगरी की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमजी 8684 ने अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्जुनी पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor