The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीमेंट की कीमतें बढ़ोतरी,आम ग्राहकों को सीमेंट के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

Spread the love

रायपुर । सीमेंट की कीमतें बीती रात से 300 रुपये से पार हो गई है। इससे पहले सीमेंट की कीमतें 255 रुपये से 280 रुपये पर कायम थी, लेकिन अचानक 10 अप्रैल की रात से सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस मामले में डीलरों के मुताबिक अब कंपनियों ने डिस्काउंट भी बंद कर दिया है, जिसकी वजह से आम ग्राहकों को सीमेंट के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। अब बाजार में सीमेंट की कीमतें 280 रुपये से लेकर 340 रुपये के पार पहुंच चुकी है। गर्मियों के दिनों में ज्यादा कंस्ट्रक्शन कार्य जारी रहता है ।कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor