The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीरगांव नगर निगम के एक और निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस में किया प्रवेश

Spread the love

रायपुर। बीरगांव नगर निगम के एक और विजयी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रवेश किया है। वार्ड क्रमांक 13 पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय पार्षद अश्वनी यादव ने आज कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि वार्ड क्रमांक 1 गुरु घासीदास वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद शकुंतला धन्नू बांदे और वार्ड क्रमांक 11 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद सुशीला मार्कण्डे ने गुरुवार को कांग्रेस में प्रवेश किया था। 40 सीट वाले बीरगांव नगर निगम में 22 वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *