The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का कुंदी तोड़कर सोने,चांदी के गहने सहित नगदी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी के मुजगहन इलाके में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के गहने सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट मुजगहन थाने में दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक न्यू स्वागत विहार बी 169 डुंडा निवासी नूरइस्लाम मंडल 43 वर्ष ने थाने में ​​शिकायत दर्ज कराई है कि 5 जनवरी बुधवार को वह अपने मकान में ताला लगाकर आफिस गया था,जब शाम को वापस आया तो कमरे में लगा कुंदा टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर आलमारी का ताला टुटा हुआ था चेक करने पर आलमारी मे रखे चांदी के तीन पैर पट्टी, सोने का चैन 02 नग, सोने की अंगुठी 03 नग, सोने का ब्रेसलेट 01 नग, नये कपडे,ड्रायफ्रुटस 02 किलो एवं नगदी कुल 54000 रूपये नही थे। कोई अज्ञात चोर मेरे घर के अंदर दरवाजे एवं आलमारी को तोड कर उक्त सामान चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380,457 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor