The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कुत्ते से कटवाना चाहता था सास को,मना करने पर चाकू मारकर पत्नी की कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद । सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम छिबर्रा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी शराब के नशे में गेट पर बंधे कुत्ते से सास को कटवाने की बात कह रहा था,इस पर पत्नी ने मना किया तो पहले लात-घूंंसों से उसकी पिटाई की और फिर में चाकू घोंप दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम छिबर्रा निवासी माधवी भोई 41 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्राथिर्या की बेटी नीतू भोई 19 वर्ष को 2 वर्ष पहले धनेश भट्ट 20 वर्ष भगा ले गया था,जिसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे।नीतू भोई अपने मायके आयी थी साथ में धनेश भट भी आया था और वें वहीं रूके थे। 24 जून को रात्रि 8 बजे के आसपास धनेश भट शराब के नशे में घर आया और बोला कि घर में कुत्ता बंधा है उसे छोड़ देता हूं तेरी मम्मी को काटेगा कहने पर प्रार्थिया की बेटी नीतू भोई अपने पति धनेश भट को मना की जिसके कारण धनेश भट अत्यधिक आवेश में आकर मुझे मना कर रही है कहते हुए उसकी बेटी नीतू भोई को हाथ मुक्का से मारपीट किया व अपने पास छुपाकर रखे चाकू से हत्या करने की नियत से नीतू भोई के पीठ में मारकर प्राणघातक हमला किया व मुक्का से नीतू भोई के नाक में मारा जिससे उसके पीठ व नाक से खून बहने लगा। तब वह अपने बेटी को बचाने गई तो धनेश भट उसे भी चाकू से मार दूंगा बोला तो वह घबराकर अपने पुत्र नीतेश के साथ बस्ती की ओर भागकर अपनी जान बचाई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी धनेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor