The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

न फॉर सीजी प्राइड नाम से हुए इवेंट में हजारों प्रतिभागियों के साथ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई दौड़

Spread the love

रायपुर । कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर मंगलवार सुबह रायपुर स्वाभिमान के नाम पर दौड़ा। रन फॉर सीजी प्राइड नाम से हुए इवेंट में हजारों प्रतिभागियों के साथ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दौड़ लगाई। उनके साथ मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, महापौर एजाज ढेबर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी दौड़े। आयोजन के मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कका अभी जिंदा है। सुबह 6.30 बजे तक रायपुर का भगत सिंह चौक प्रतिभागियों से खचाखच भर चुका था। 7 बजे के करीब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। वहां उन्होंने कहा, जो हमने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था उसे हमने पूरा किया है। आज सिर्फ तीन साल में छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल बना है। हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को पीछे ढकेला है। कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ में सभी का विकास हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *