The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चरस की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

Spread the love

रायपुर। रायपुर में नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच आज एक बड़ी सफलता रायपुर पुलिस को मिली है। रायपुर पुलिस के हाथों एक चरस तस्कर लगा है, जिसके कब्जे से एक लाख रुपए का चरस बरामद किया गया है। गिरफ्त में आए तस्कर से और भी जानकारियां उगलवाने की कोशिश में पुलिस जुट गई है। इसी कड़ी में आज राजधानी पुलिस ने चरस के साथ तस्कर साजिद तिगाला को धर दबोचा है। उसके कब्जे से 67.17 ग्राम चरस बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor