The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप,जाने पूरी खबर

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग जिले के तीन नगर निगम और एक पालिका सहित पंचायत के लिए होने वाले मतदान को अब पांच दिन शेष बजे हैं। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे दोनों पार्टियां अपना चुनाव प्रचार तेज कर रही हैं। इतना ही नहीं बड़े नेता और मंत्री लगातार बैठकें ले रहे हैं और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने के दावे कर रहे हैं। आज भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भिलाई के वैकुंठधाम और वैशाली नगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। वहीं कांग्रेस की तरफ मंत्री रुद्र गुरु, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री मोहम्मद अकबर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में शिरकत करेंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जनता को अपनी तरफ रिझाने के लिए एक ओर जहां भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने तीन सालों में विकास करने की जगह सिर्फ भाजपा के कार्यों का फीता काटने का काम किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *