The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की । प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल को उनके 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । प्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए आभार पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। साथ ही उन्होंने पत्थलगांव क्षेत्र के युवा लेखक श्रेयांश मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’ की प्रति भी भेंट की । इस अवसर पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज, विधायक बृहस्पति सिंह, पूनम गुप्ता, आरती सिंह,हंसराज अग्रवाल और अंकित गोयल उपस्थित थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor