The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

केरल में राजनीतिक हत्याएं दो दिनों में दो बड़े नेताओं की हत्या

Spread the love

THEPOPATLALकेरल में राजनीतिक हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलपुझा में 2 दिन में दो नेताओं की हत्या कर दी गई है। शनिवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के एक नेता पर कथित तौर पर हमला किया गया और बाद में उनकी मौत हो गई। इसके चंद घंटों बाद रविवार सुबह भाजपा नेता ओबीसी मोर्चा सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई। इसके बाद से इलाके में तनाव है और धारा 144 लागू कर दी गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, मुझे बताया गया है कि आज सुबह भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह इस्लामिक आतंकवादी समूह का काम है। मैं राज्य सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor