Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मेमू हादसे के चश्मदीद लोको पायलट ने दिया बयान

Spread the love


बिलासपुर में लालखदान रेलवे स्टेशन के पास 4 नवंबर को हुए भीषण मेमू ट्रेन हादसे की जांच में गुरुवार को बड़ा ट्विस्ट आया है। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) बीके मिश्रा अचानक बिलासपुर पहुंचे और रेलवे अस्पताल में हादसे की इकलौती चश्मदीद गवाह, असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज का बयान गोपनीय तरीके से लिया। इस दौरान मीडिया को अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, रश्मि राज के बयान में सिग्नलिंग सिस्टम की गंभीर खामियां और ऑपरेशनल लापरवाही के कई अहम सुराग मिले हैं, लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अभी तक इन्हें सार्वजनिक नहीं कर रहा है। हादसे के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों का दावा था कि रश्मि राज की हालत गंभीर होने के कारण बयान नहीं लिया जा सकता, जिसके चलते 23 दिन तक केवल औपचारिक पूछताछ हुई। गुरुवार सुबह CRS बीके मिश्रा बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे और बयान दर्ज किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor