The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Spread the love

कवर्धा। जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर महिला थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपों को गंभीर मानते हुए शादी से ठीक पहले आरोपी चंद्रवंशी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कवर्धा लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। आरोपी रवि चंद्रवंशी की शादी 7 मई को तय है। शादी की तैयारियां जोरों पर है, लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।
युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वादे से पलट गया। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *