The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

वन भूमि पर अतिक्रमण 22 गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद। बीते दिनों उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी कोर एरिया के घुरवाड़ क्षेत्र में वन विभाग ने 22 लोगों को अतिक्रमण का प्रयास करते गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरूआती जांच में सामने आया कि ये लोग जंगल क्षेत्र में अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। गौरतलब है कि वन भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार, तमोरा बीट के कक्ष क्रमांक 95, 96 आरक्षित वन में अतिक्रमण कर हरे-भरे वृक्षों को काट कर आरोपी महिला-पुरुष खेती योग्य भूमि बना रहे थे। यह कार्रवाई दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत वनखंड क्रमांक 169, पालगांव गोंदलानाल क्षेत्र में की गई थी.

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *