The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भालू ने किसान को बुरी तरह नोच नोच कर मार ​डाला,परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

Spread the love

सारंगढ़ । खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने हमला कर दिया है। भालू के हमले से घायल किसान की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक खुरदरहा निवासी महेश राम पोरसे 40 वर्ष अपने खेत में काम करने पहुंचा था। खेत में किसान काम करने में मग्न था। इसी दौरान अचानक भालू आ गया। किसान ने भागकर जान बचाने की कोशिश की। लेकिन भालू ने दौड़ाकर किसान पर हमला बोल कर दिया। भालू ने किसान को बुरी तरह नोंच डाला। घायल किसान की मौत हो गई। मृतक किसान के परिजनों ने बेलादुला पुलिस चौकी में मामले की सूचना दी है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *