The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छत्तीसगढ़ दौरे पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। वित्त मंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज राजधानी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। तय समय अनुसार केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारणम जल संरक्षण जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद BJP प्रदेश कार्यालय में 12.50 PC करेंगी। 1.45 बजे भाटागांव उप स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। 2 बजे तेलीबांधा तालाब से जनजागरूकता सायकल रैली में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में पूर्व CM रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor