The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनसीईआरटी की नकली बुक छापने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़,मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 5 अक्टूबर को एनसीईआरटी की नकली बुक छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ में इस गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 80,000 प्रिंटेड पेज और 5 हजार नकली किताबें भी मिली हैं। नकली किताबें छापने वाले इस गिरोह के मास्टरमाइंड का नाम मनोज जैन है जो पिछले कुछ सालों से एनसीईआरटी की नकली किताब छापने के धंधे में संलिप्त था। दिल्ली पुलिस को मिली शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने नंदनगरी इलाके में रेड कर एक फैक्ट्री को सील किया है। इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी की नकली किताबें छापी जा रही थीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *