The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रायपुर में बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने सीएसईबी दफ्तर घेरा, हंगामा

Spread the love

रायपुर में बिजली गुल और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने CSEB के चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बढ़ते बिजली बिल को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गुढ़ियारी और रामनगर सहित कई इलाकों में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि जहां-जहां समस्या थी, वहां सुधार कार्य कर दिया गया है और आगे भी किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor