The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अब रायपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा हॉस्पिटल खोलने की तैयारी में है

Spread the love

रायपुर। कोरोना काल में लोगों की मदद कर दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अब रायपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा हॉस्पिटल खोलने जा रहे हैं। इस हॉस्पिटल के लिए रायपुर प्रशासन उन्हें चार एकड़ जमीन देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने जमीन भी देख ली है। जल्द उसका सोनू के साथ करार हो सकता है। दरअसल, एक्टर सोनू सूद रायपुर के दामाद हैं। उनकी शादी राजधानी के नायडू परिवार में हुई है। इसी परिवार में हो रही शादी में शामिल होने वे रायपुर आए थे। इसके बाद सोनू ने बताया कि वे रायपुर में चेरिटेबल हॉस्पिटल खोलना चाहते हैं। यह हॉस्पिटल एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा। इसका संचालन कोई बड़ा हॉस्पिटल ग्रुप करेगा। जानकारी के मुताबिक, सोनू की संस्था ने किसी हॉस्पिटल ग्रुप के साथ करार किया है। बता दें, नगर निगम ने हाल ही में टिकरापारा से अवैध कब्जा हटाया है। उसके बाद उसके पास करीब चार एकड़ खाली जमीन पड़ी है। इसे ही सोनू सूद की संस्था को देने की तैयारी की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *