कुरूद में पार्षद उपचुनाव,कांग्रेस के उत्तम साहू और भाजपा के प्रकाश चैनवानी ने किया नामांकन दाखिल,अंतिम दिन तक 9 अभ्यर्थियों का नाम निर्देश पत्र जमा

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। नगर पंचायत वार्ड क्र. 1 के लिए हो रहे पार्षद उपचुनाव हेतु नामांकन के अंतिम दिन आज कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशियों ने बाजे-गाजे व लाव लश्कर के साथ पर्चा भरा। इस दौरान राजनीतिक सरगर्मियां रही। जिसे देखते हुए तगड़ी पुलिस व्यवस्था तैनात की गई थी। ज्ञात हो कि नगर पंचायत परिषद कुरूद के वार्ड क्र. 1 के कांग्रेसी पार्षद राजकुमार अग्रवाल का आकस्मिक निधन होने से यह पद रिक्त हो गया था। जिसकी पूर्ति हेतु चुनाव आयोग के निर्देश पर उपचुनाव कराया जा रहा है। जिसके लिए 20 दिसम्बर को होने वाले मतदान हेतु अभ्यर्थियो का नाम निर्देशन पत्र जमा करने का शुक्रवार 3 बजे तक अंतिम दिन है। इसी के तहत कांग्रेस-भाजपा के अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। पहले बाजे-गाजे के साथ कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी उत्तम साहू ने रैली निकाल तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां रिटर्निंग आफिसर टी.एस. खरे के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अजजा के उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य तारिणी चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पश्चात भाजपा के घोषित प्रत्याशी प्रकाश (पप्पी) चैनवानी ने डीजे के साथ नामांकन दाखिल करने तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने अपने समर्थको के बीच पर्चा दाखिल किया। जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर, ज्योति चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर, आदर्श चन्द्राकर, मूलचन्द सिन्हा, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, प्रभात बैस, प्रदीप यादव, भारतीय पंचायन टिकेश्वर साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। दोपहर डेढ़ बजे तक 9 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जा चुका है। जिसमेें कांग्रेस से उत्तम साहू, विसाखा साहू, तुकेश साहू, अशोक साहू, मनोज अग्रवाल एवं संतोष प्रजापति तथा भाजपा से प्रकाश चैनवानी, कृष्णकांत साहू और मोहन अग्रवाल शामिल है। शनिवार को दाखिल नामांकन का स्कूटनी किया जायेगा। जिसके बाद नाम वापसी होगा। तभी वार्ड क्र. 1 के उपचुनाव में पार्षद बनने के लिए उतरे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। पर्चा दाखिल के दौरान तहसील परिसर में काफी राजनीति सरगर्मिया रही। जिसे देख प्रशासन ने तगड़ी पुलिस व्यवस्था की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.