Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

आरक्षक पंकज यादव रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Spread the love

टीकमगढ़। टीकमगढ़ में लोकायुक्त सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक पंकज यादव को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई रात करीब 11 बजे की गई, और रिश्वत लेने के बाद आरोपी मौके से भाग गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त टीम प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अंकित तिवारी पर एससी-एसटी से संबंधित मामला दर्ज था और कोतवाली पुलिस ने उससे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उसने पहले 8 हजार रुपए दे दिए थे और शेष 12 हजार रुपए देने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने पहुंचा। इसी दौरान आरक्षक पंकज यादव ने रिश्वत राशि स्वीकार कर ली। लोकायुक्त टीम ने आरोपी की कार और जैकेट जब्त कर ली, जिसमें रिश्वत के पैसे मौजूद थे। इस पूरे मामले में आरक्षक और प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor