The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत,जाने पूरी खबर

Spread the love

कांकेर । जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चालक गिट्टी डंप करने के बाद हाइवा की ट्रॉली को नीचे करना भूल गया था और आगे बढ़ाता गया। जिससे कुछ दूरी पर जाकर ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। जिससे पूरी हाइवा में करंट फैल गया था। करंट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दड़वी साल्हेभाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी सड़क निर्माण काम में रविवार को हाइवा 19 BH 6844 से चालक दीपक सरकार गिट्टी डंप कर रहा था। बताया जा रहा है कि कच्ची सड़क में गिट्टी डंप करने के बाद कुछ दूरी पर जाने से हाइवा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। जिससे पूरी हाइवा में करंट फैल गया था। करंट लगते ही चालक हाइवा से बाहर की तरफ फेंका गया और उसकी मौत हो गई। आप-पास में मौजूद लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। बिजली विभाग ने फौरन उस इलाके की लाइन को बंद करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल लाया है। जहां पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor