The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भारत-पाक सीमा पर भारत में ड्रोन भेजने की पाकिस्तान की कोशिश को बीएसएफ ने किया नाकाम,जवानों ने ड्रोन पर 5 राउंड फायरिंग कर वापस भेजा

Spread the love

THEPOPATLALपंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा पर भारत में ड्रोन भेजने की पाकिस्तान की कोशिश को बीएसएफ ने सोमवार को नाकाम कर दिया है। देर रात पाकिस्तानी ड्रोन गुरदासपुर के कसोवाल बॉर्डर आउट पोस्ट पर देखा गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद बीएसएफ के जवानों और एक महिला जवान ने ड्रोन पर 5 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा पर आ गया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह 12:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर सेक्टर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनाई दी। ड्रोन की आवाज सुनकर बीएसएफ के जवान सक्रिय हो गए। देर रात पेट्रोलिंग टीम ने ड्रोन पर 5 राउंड फायरिंग भी की। जिसके तुरंत बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया। जिसमे बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। और साथ ही ड्रोन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor