The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल 2 ट्रेनें इस दिन से करेगा चालू जाने पुरी खबर

Spread the love

रायपुर। रेलवे ने त्योहार पर लोगों ​की राहत के लिए छत्तीसगढ़ से राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों के सफर को रेलवे ने त्योहार पर राहत भरा कर दिया है। दुर्ग-अजमेर और दुर्ग-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें प्रदेश में फिर से शुरू होने वाली हैं। दुर्ग-अजमेर (08217) 13 सितंबर से और अजमेर-दुर्ग (08218) 14 सितंबर से चलेगी। इसी तरह दुर्ग-जम्मूतवी (08549) 14 सितंबर और जम्मूतवी-दुर्ग (08550) का 16 सितंबर से शुरू होंगी। पुरे देश में कोविड-19 ने हहाकार मचा कर रख दिया था जिसके कारण दोनों ट्रेनें बंद की गई थीं। अब महामारी का प्रकोप कम हो रहा है जिसे देखते हुए रेलवे ने त्योहार पर दोनों ट्रेन को फिर से पटरी पर दौड़ाने के लिए तैयार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *