The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 4 घायल जिसमें 3 की हालत गंभीर

Spread the love

जशपुर । बगीचा थाना क्षेत्र में लापरवाही के चलते हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गया। और 4 युवक घायल हो गया है। हादसे ​की शिकार 3 लोगों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीए​म वा तहसीलदार अविनाश चौहान सहित पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।अभी तक चारों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है की तहसील चौक के पास शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे दो बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गया है।और 4 अन्य घायल हो गए।बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3-3 युवक सवार थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। एक युवक को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor