The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

अल्लू अर्जुन की मूवी ‘पुष्पा’ ने बस्तर में मचाया धमाल, हर शो हाउस फुल

Spread the love

THEPOPATLAL हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ जमकर धमाल मचा रही है। यह फिल्म फैंस को खूब पसंद आ रही है। जगदलपुर के अनुपमा थिएटर में लगी इस फिल्म का रात का शो देखने के बाद जब फैंस वापस बाहर निकले तो उन्होंने दूध के पैकेट खरीद कर अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ के पोष्टर पर दूध से अभिषेक कर दिया। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।सुकुमार अभिनीत के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने महज 4 दिनों में ही 160 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस मूवी में दशकों को ‘अल्लू अर्जुन’ का लुक बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही रश्मिका के साथ अल्लू के रोमांटिक सीन और डायलॉग ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिलहाल जगदलपुर में भी मूवी को देखने के लिए दर्शकों की कतार लग चुकी है। हर शो हाउस फुल हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor