The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को शीतलहर को लेकर दिए ये निर्देश..

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को शीतलहर को लेकर कुछ विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने व जरूरतमंदों को कंबल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि नागरिकों को ठंड के कारण किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर जिले के मैनपाट, सामरी पाट में पारा 1 डिग्री तक पहुंच गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor