Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे राम गोपाल वर्मा,कहा- शाहरुख से पहले एनसीबी ने किया

Spread the love

THEPOPATLAL मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बचाव में अब एक और सेलेब सामने आया है। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि इस केस में आर्यन के खिलाफ कुछ भी सामने निकल कर नहीं आएगा। फिल्ममेकर ने आर्यन खान को लेकर के अपने विचार बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर किया।राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से व्यंग्यात्मक रूप से ट्वीट करते हुए कहा कि एनसीबी को आर्यन के ‘असाधारण लॉन्च’ के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए। फिल्म मेकर ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करते हुए अपनी बात को कहा है। राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट में लिखा, “मै शर्त लगाता हूं कि आने वाले भविष्य में आर्यन खान कहेगा कि मैने अपने पिता से ज्यादा जेल और एनसीबी से लाइफ के बारें में सीखा है।” अपने एक दूसरे ट्वीट में फिल्म मेकर ने लिखा, “शाहरुख खान ने अपने बेटे को सिर्फ पिता बनकर बनाया सुपर स्टार लेकिन एनसीबी आर्यन को लाइफ के दूसरे साइड को दिखाकर एक सुपर सेंसिटिव एक्टर बना रहा है जो उनके पिता द्वारा नियंत्रित नहीं है, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन और व्यक्तित्व में बेहतर होने के लिए जमीनी हकीकत को समझने में मदद मिलती है।”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor