The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करी की तैयारी कर रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,36 हजार का माल जब्त

Spread the love

जशपुर। गांजे की तस्करी की तैयारी कर रहे 3 लोगो को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इनके पास से तकरीबन 36 हजार कीमत के 6 किलो गांजा और तकरीबन 40 हजार के बाईक बरामद किए गए है। कुनकुरी पुलिस ने बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिला कि सुनील शर्मा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है एवं उसके 2 साथी के साथ तस्करी करने का तैयारी कर रहा है की सूचना पर एएसआई मनेश्वर साहनी एवं हमराह स्टाफ के गवाहों के साथ सुनील शर्मा के घर जाकर रेड कार्यवाही किए जहां पर सुनील शर्मा के घर गवाहों के समक्ष जाकर तलाशी लिया गया जो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर सुनील शर्मा निवासी कुनकुरी धीरज राम एवं पंकज राम निवासी कांटा बेली चौकी मनोरा का होना पाया गया। आरोपी सुनील शर्मा धीरज राम एवं पंकज राम से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्र में छोटे छोटे पैकेट बनाकर बेचना कबूल किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor