The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहर में दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व को देखते हुए रायपुर पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था

Spread the love

रायपुर। दुर्गा विसर्जन तथा दशहरा पर्व को देखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा चौक चौ बंद व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो एवं शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश पर में रायपुर पुलिस द्वारा दुर्गा विसर्जन स्थल एवं दशहरा मैदानों में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाया गया है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की 24 घंटे निगरानी की जा रही है साथ ही शादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार के आपराधिक घटनाओं के पूर्व ही इन्हें धर पकड़ की कारवाही किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *