The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री के निज सचिव सोनी की छुट्टी

Spread the love

रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निज सहायक सचिव अजय सोनी को हटा दिया गया है। उनके जगह उद्योग भवन में पदस्थ निज सचिव केके राठौर को शिक्षा विभाग के निज सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बताया जाता है कि निज सचिव सोनी को लेकर कई शिकायतें सामने आईं थी। विधायकों ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निज सचिव की शिकायत की थी। वहीं नए निज सचिव की पदस्थापना भी चर्चा में आ गई है। राठौड़ पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के निज सहायक रह चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *