The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांकेर के नरहरपुर नगर पंचायत के 11 वार्ड में कांग्रेस ने किया कब्जा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है। नतीजों में कांग्रेस का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। कांकेर के नरहरपुर नगर पंचायत के 11 वार्ड में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। बीजेपी केवल चार वार्डों में सिमट गई है। सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ 300 वोट से आगे चल रहे हैं। बीजापुर के भैरमगढ़ नगर पंचायत के 10 सीटों में कांग्रेस तो 5 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। भोपालपटनम में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। चरोदा में पहले राउंड की गिनती में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर नजर आ रही है। 3 वार्ड में निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor