The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कुंडा पुलिस को मिली सफलता, रूद्र चण्डी महायज्ञ कथा में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।रूद्र चण्डी महायज्ञ एवं मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम के अज्ञात चोर के द्वारा सोने की कंठी माला 84 नग दाना, 32 नग कुबरी, 01 नग बडे लाकेट 10 साल पुरानी सोने की माला चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 76000 कीमत का माल बरामद कर जब्त किया है।
थाना कुण्डा पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु । पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डां. लाल उमेंद सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, श्रीमान पंकज पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया जिला कबीरधाम के दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है, क्षेत्र में हो रही चोरी डकैती, लूट के संबंध में अंकुश लगाने थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग गस्त संदिग्धो के चेकिंग करने निर्देश प्राप्त हुआ था प्रार्थी राजेश कुमार चन्द्राकर पिता दुखीराम चन्द्राकर उम्र 50साल साकिन केसलमरा थाना कुण्डा जिला कबीरधाम छ.ग. थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/02/22 को ग्राम केसलमरा में रूद्र चण्डी महायज्ञ एवं मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम के अज्ञात चोर के द्वारा सोने की कंठी माला 84 नग दाना, 32 नग कुबरी, 01 नग बडे लाकेट 10 साल पुरानी सोने की माला जुमला करीबन 50 ग्राम (5तोला) किमती करीबन 75000रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया कि रिपोर्ट थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 73/2022 धारा -379 भादवि0 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर आरोपी का पतासाजी हेतु टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रो पता तलाश किया गया दौरान मोबाईल कैमेरे में मिले फुटेज के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान कर आरोपियांन हसीना पति नारायण गडौरी उम्र 60 वर्ष सुनीता पति पुत्तम गडौरी उम्र 45 वर्ष निवासी पिपरसत्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो के पेश करने पर सोने कंठी माला का 56 नग सोने का दाना, 16 नग सोने का कुबरी एवं एक नग सोने का राकेट कुल वजनी 35 ग्राम कीमती 176000रूपये का बरामद जप्त कर वजाप्ता शुमार किया गया। आरोपियांन को आज दिनांक 09 जुलाई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्य में उप निरीक्षक डी.एन. यादव, सउनि. जितेन्द्र चंदेल, म.प्र.आर. सुखबती भलावी, आर. चन्द्रशेखर चन्द्राकर, म.आर. हुलसी चन्द्रवंशी, सैनिक रवि राजपूत, का सहरानीय योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *