The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ” डायरेक्ट भवन अनुज्ञा पोर्टल ” के लिए माना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर । विधायक एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ” डायरेक्ट भवन अनुज्ञा पोर्टल ” के शुभारंभ के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा की हमारी संवेदनशील सरकार में अब किसी भी व्यक्ति को जिसके सभी कागजात पूर्ण होंगे उन्हें किसी तरह की प्रक्रिया में जाए बिना 5000 वर्गफीट तक के भवन निर्माण अनुज्ञा एक सेकेंड में और एक क्लिक पर मिलेगी और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।उन्होंने कहा की हमारी सरकार लगातार लोगों को घर पहुंच सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी का सहारा लेकर शासन और प्रशासन को और ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार की वे आम लोगों की परेशानियों को समझते हुए उसके निदान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *