The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल ने पहला ट्वीट बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए किया

Spread the love

गुजरात । भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2:20 बजे राजभवन में सीएम पद ​के ​लिए शपथ लेंगे। शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल घर में पूजा-अर्चना के बाद थलतेज स्थित साईं बाबा के मंदिर और अडालज स्थित दादा भगवान मंदिर पहुंचे और इसके बाद सीधे नितिन पटेल से आशीर्वाद लेने उनके घर गए। भूपेंद्र पटेल ने पहला ट्वीट जामनगर में बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए किया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के CM बसावराज बोम्माई, गोवा के CM प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल होंगे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor