The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धमतरी पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र में जनरल परेड की सलामी,राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी हुए जनरल परेड में शामिल

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा आज शुक्रवार को रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी ली गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण में उत्तम वेशभूषा में पाये जवानों को पुरस्कृत किया गया एवं खराब वेशभूषा में पाये गए जवानों को चेतावनी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तम वेशभूषा में पाए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें समय समय पर पुरस्कृत भी किया जाता रहा है। आज के जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी निवेदिता पॉल,उप पुलिस अधीक्षक अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य,पुलिस अनु.अधिकारी कुरूद अभिषेक केशरी,उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा भावेश साव,,रक्षित निरीक्षक के.देव राजू ,थाना प्रभारी कोतवाली,थाना प्रभारी अर्जुनी,थाना प्रभारी रूद्री,थाना प्रभारी कुरूद,थाना प्रभारी भखारा,थाना प्रभारी मगरलोड,निरीक्षक रामटेके व सूबेदार रेवती वर्मा एवं जिले के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor