The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर किशोरी से 8 माह तक करता रहा दुष्कर्म,आरोपी को 20 साल की सजा

Spread the love

बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र में शादीशुदा युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया। इस दौरान युवक उससे दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में गिरफ्तार युवक को कोर्ट ने 11 माह बाद 20 साल की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 2 अप्रैल 2020 की सुबह 6 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। एक घंटे बाद भी वह वापस नहीं आई, तब परिजनों ने उसकी खोजबीन की। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इससे परेशान होकर परिजन ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। करीब 8 माह बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2020 को मोपका से लिंगियाडीह निवासी संतोष उर्फ कृष्ण कुमार वर्मा 41 वर्ष के साथ किशोरी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह शादीशुदा होने के बाद भी उससे शादी करने का झांसा देकर उसे भगाकर ले गया था। इस दौरान उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने की बात भी सामने आई। किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फास्टट्रैक कोर्ट में ट्रायल के दौरान युवक को अपहरण व दुष्कर्म का दोषी पाया। लिहाजा, उसे 20 साल कैद व 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *