The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निगमों की चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा ​का किया सूपड़ा साफ

Spread the love

रायपुर । पहले विधानसभा चुनाव, फिर नगर निगमों में महापौर के चुनाव और अब 15 निकायों के चुनाव कांग्रेस को ऐसी जीत मिली, जिसकी कल्पना खुद कांग्रेस ने भी नहीं की थी। भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और बीरगांव चारों में कांग्रेस के महापौर बनने जा रहे हैं। वहीं, 5 में से 4 पालिकाओं पर भी कांग्रेस का कब्जा हो चुका है। सिर्फ जामुल में भाजपा को बढ़त मिली। वहीं सभी 6 नगर पंचायतों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। प्रदेश के चार नगर निगमों में से भिलाई और रिसाली में कांग्रेस पार्षदों की बहुमत से हुई जीत ने कांग्रेसी महापौर बनाने का रास्ता साफ कर दिया, वहीं बीरगांव और चरोदा में कांग्रेस 2 सीटों से पीछे है लेकिन पार्टी से ही बगावत करने वाले निर्दलियों की जीत ने वहां भी कांग्रेसी महापौर की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *