The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गौठान मेला में वात्सल्य सृजन यूथ आर्गनाइजेशन ने लगाया प्रदर्शनी

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घूरवा, और बाड़ी के तहत छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु गोठान मेला का आयोजन ग्राम पंचायत परेवाडीह में सामाजिक संस्था वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाईजेशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया गया। अतिथियों ने भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में पशु विभाग द्वारा पशु शिविर भी सम्मिलित था जिसमें पशुओं का उपचार कर दवाई वितरण किया गया। कृषि विभाग की अधिकारी जगतजननी यादव ने महिला समूहों के कार्यों को खूब सराहा व विभाग द्वारा दी जाने वाली योंजनाओ के बारे में विस्तार् से जानकारी दिया गया। वन विभाग के अधिकारी जी आर वर्मा ने वृक्षारोपण करने की सही तरीके व कृषि में तकनीक का प्रयोग करके अच्छे उत्पादन के साथ अच्छी आमदनी के बारे में जानकारी दिया गया। पशु चिकित्सक डॉ. एस के कुर्रे ने बकरी पालन, मुर्गी पालन के विषय में विस्तार में बताते सरकारी योजनाओ के माध्यम से बैंक सब्सिडी व ऋण व्यवस्था बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी से उपस्थित आशीष बंजारे ने कृषि से जुड़े उपकरणों के उपयोग व नए फ़सल मखाना के उत्पादन पर चल रहे विविध प्रयोगों के बारे में बताया। वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाईजेशन के अध्यक्ष युवा कवि एवं साहित्यकार यशपाल साहू “राणा” ने काव्य पंक्तियों से अपने उदबोधन का प्रारम्भ किया। यशपाल साहू ने बिहान समूह के कार्यों की सराहना की महिला समूह के कार्यों से वर्तमान परिवेश में महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में अपना परचम लहरा रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। सरपंच टिलेश्वरी देवेंद साहू ने सभी अतिथियों का स्वगत अभिवादन कर महिला समिति, बिहान समूह, गौठान समिति, वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गेनाईजेशन के सभी पदाधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। मेले में मुख्य रूप से अधिकारियों के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात पशुओं को हरा चारा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुवात् की गई। पशु शिविर के माध्यम से पशुओ का टीकाकरण कर क्रिमिनाशक व अन्य दवाइयाँ कृषको को वितरण किया गया। कृषि विभाग, वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा क्षेत्र के आस पास गांव से उपस्थित गौठान समिति बिहान महिला समूह, स्व सहायता समूह को विविध विषयों में प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया गया। कृषक चौपाल के माध्यम से बिहान समूहों के द्वारा बनाया गया उत्पाद बेकरी, कीटनाशक व जैविक खेती से उगाये सब्जियों का स्टाल लगाकर बिक्री किया गया। उक्त कार्यक्रम का निरीक्षण व मूल्यांकन विकासखंड स्तर के अधिकारियों के द्वारा किया गया। मेला में वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाईजेशन के द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी में संस्था के द्वारा परेवाडीह में संचालित गतिविधियाें जिसमें स्वछता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, जल संरक्षण सप्ताह, कोरोना जागरूकता अभियान प्रमुख रही। अधिकारियों के द्वारा शमशान घाट में हुए वृक्षारोपण व खेती की खूब सराहना की गयी। समापन में कृषि विभाग के द्वारा महिला समूह, बिहान समूह को कृषि हेतु बीज का पैकेट देकर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन ग्रामीण पंच शीतलेश साहू कार्यक्रम प्रभारी वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवनारायण साहू संरक्षक वात्सल्य सृजन यूथ आर्गनाईजेशन् छ.ग., प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भागीरथी साहू, योगेश साहू, गिरधारी साहू, खुमेश्वर् साहू, भूपेंद्र साहू, हेमंत चक्रधारी, पोखन ध्रुव अध्यक्ष गौठान समिति परेवाडीह, उपसरपंच सुखराम साहू, पंच देवेंद्र साहू, गोपालपुरी गोस्वामी गौठान समिति देमार्, संजय साहू देमार्, मोहन जांगड़े, जस बाई साहू ग्राम संगठन अध्यक्ष, क़ृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक तिवारी, डॉ. एम आर तारक पशु चिकित्सा क्षेत्रीय अधिकारी, रुचि सिंह क्षेत्रीय समन्वयक जनपद पंचायत धमतरी, बसंती नेताम क़ृषि विस्तार अधिकारी तरसिंवा, राम रोशन ध्रुव सरपंच खपरी, ग्रामीण वरिष्ठ जन दीनदयाल साहू, शीतलेश साहू, डुपेश्वर साहू, दुलार गजपाल, महिला कमांडो अध्यक्ष केश्वरी साहू, पंच केवरा निर्मलकर व ग्रामीण यूवकों की उपस्थित रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *