The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीएम आवास योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। मोपका निवासी महिला ने लिंक रोड के चंदुआभाठा में 11 लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पांच लाख का लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद महिला ने सबसे से कुल एक लाख 65 हजार ले लिए। इसके अलावा महिला और उसके साथी के खिलाफ तोरवा थाने में भी इसी तरह की शिकायत की गई है। दोनों थानों में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही है। तारबाहर क्षेत्र के लिंक रोड चंदुआभाठा में रहने वाली आशा सिंह चौहान ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि मोपका निवासी अंजली चक्रधर ने सरकंडा क्षेत्र में कई लोगों को पीएम आवास योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर रूपये लिए थे। वह लिंक रोड के चंदुआभाठा भी आई थी। धोखाधड़ी की जानकारी पर महिलाओं ने अंजली की तलाश की। साथ ही उसके मोबाइल पर काल किया। इस दौरान महिला मोबाइल बंद कर गायब हो गई। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor