The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगरपालिका का कनेक्शन बिजली विभाग ने काटा,16 करोड़ से अधिक का बिल बकाया

Spread the love

मुंगेली। विधुत विच्छेदन अभियान के तहत नगरपालिका के बीआरसाव स्टेडियम व सड़क किनारे बत्ती का कनेक्शन काट दिया गया है। जिसके बाद नगरपालिका छेत्र के कई इलाके अँधेरे में डूब गए हैं। नगरपालिका का 16 करोड़ से अधिक का बिजली बिल का बकाया है, बिजली विभाग द्वारा नोटिस भेजने के बावजूद बिल का भुगतान नही करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। नगर पालिका का घरेलू एवं गैर घरेलु कनेक्शन का बिल भी बकाया है। भुगतान नही होने पर इनका भी विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *